UP SUPER TET 2026: Complete Test Series || 20 Full-Length Mock Tests - एग्जाम वाले असली अनुभव के लिए।

Validity: 12 Months
UP SUPER TET 2026:  Complete Test Series || 20 Full-Length Mock Tests - एग्जाम वाले असली अनुभव के लिए।
PRICE

₹199

₹599

67% off
Choose Currency:
Description

सिर्फ पढ़ें नहीं, 'सटीक अभ्यास' करें! Model Test Paper की इस UP SUPER TET इस टेस्ट सीरीज़ में हमारे विशेषज्ञों द्वारा अपने पुराने अनुभवों के आधार व अन्य परीक्षाओं के ट्रेंड के आधार पर संभावित प्रश्नों का चयन किया गया है।

UP Super TET  का कंप्लीट एग्जाम पैटर्न और डिटेल्ड सिलेबस बुलेट पॉइंट्स और टेबल्स में नीचे दिया गया है|

📊 UP Super TET: Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)

  • परीक्षा का मोड: ऑफलाइन (OMR शीट आधारित)

  • कुल प्रश्नों की संख्या: 150 (सभी प्रश्न बहुविकल्पीय - MCQs)

  • कुल अंक: 150 नंबर

  • परीक्षा की अवधि: 2.5 घंटे (150 मिनट)

  • नेगेटिव मार्किंग: कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है

विषयवार अंकों का विभाजन (Subject-wise Marks)

क्र.सं. विषय (Subject) कुल प्रश्न कुल अंक प्रश्नों का कठिनाई स्तर
1. भाषा (हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत) 40 40 कक्षा 10 (हाईस्कूल) स्तर
2. विज्ञान (Science) 10 10 कक्षा 10 (हाईस्कूल) स्तर
3. गणित (Mathematics) 20 20 कक्षा 10 (हाईस्कूल) स्तर
4. पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन 10 10 कक्षा 10 (हाईस्कूल) स्तर
5. शिक्षण कौशल (Teaching Skills) 10 10 D.El.Ed. (BTC) स्तर
6. बाल मनोविज्ञान (Child Psychology) 10 10 D.El.Ed. (BTC) स्तर
7. सामान्य ज्ञान / समसामयिक घटनाएं 30 30 राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर
8. तार्किक ज्ञान (Reasoning Ability) 05 05 सामान्य मानसिक योग्यता
9. सूचना तकनीकी (Computer/IT) 05 05 बेसिक कंप्यूटर ज्ञान
10. जीवन कौशल/प्रबंधन एवं अभिवृत्ति 10 10 D.El.Ed. (BTC) स्तर
  कुल (Total) 150 150  

📘 UP Super TET: Complete Sub-Topic Wise Syllabus

1. भाषा (Language) — [40 अंक]

यह सेक्शन सबसे बड़ा है और इसमें तीन भाषाएं अनिवार्य रूप से शामिल हैं।

  • हिन्दी (Hindi): व्याकरण, संधि, समास, कारक, लिंग, वचन, काल, विलोम शब्द, पर्यायवाची, अनेकार्थी शब्द, रस, छंद, अलंकार, तद्भव-तत्सम, लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, वाक्य संशोधन (वर्तनी त्रुटि), अपठित गद्यांश और पद्यांश, प्रमुख रचनाएँ और उनके लेखक।

  • English: Grammar (Parts of Speech, Tenses, Active & Passive Voice, Direct & Indirect Speech, Subject-Verb Agreement), Vocabulary (Synonyms, Antonyms, One-word Substitution, Idioms & Phrases, Spelling errors), Sentence Transformation, Unseen Prose & Poetry Passages.

  • संस्कृत (Sanskrit): संस्कृत व्याकरण, संधि, समास, कारक, विभक्ति, प्रत्यय एवं उपसर्ग, अव्यय एवं वाच्य परिवर्तन, रूप (शब्द रूप एवं धातु रूप), अनुवाद, संस्कृत साहित्य, प्रमुख रचनाएँ और सूक्तियाँ, अपठित गद्यांश/पद्यांश।

2. सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएं (GK & Current Affairs) — [30 अंक]

  • समसामयिक घटनाएं (Current Affairs): पिछले 12 महीनों की राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय तथा उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाएं, प्रमुख स्थान, चर्चित व्यक्तित्व, हालिया नियुक्तियां, सरकारी योजनाएं व नीतियां।

  • सामान्य ज्ञान (Static GK): अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार/सम्मान, खेलकूद (ओलंपिक, क्रिकेट, आगामी खेल आयोजन), प्रमुख पुस्तकें और उनके लेखक, भारतीय संस्कृति, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, प्रमुख मेले, त्योहार एवं कला विधाएं।

3. गणित (Mathematics) — [20 अंक]

  • अंकगणित (Arithmetic): अंकीय क्षमता, गणितीय संक्रियाएं (जोड़, घटाना, गुणा, भाग), दशमलव, स्थानीय मान, भिन्न (Fractions), साधारण ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ-हानि, प्रतिशतता, विभाज्यता (Divisibility rules), गुणनखंड (Factors), ऐकिक नियम (Unitary method), औसत (Average), अनुपात और समानुपात।

  • बीजगणित व ज्यामिति (Algebra & Geometry): सामान्य बीजगणित, बीजीय सर्वसमिकाएं (Identities), सामान्य ज्यामिति (रेखा, कोण, त्रिभुज, वृत्त की सामान्य विशेषताएं)।

  • क्षेत्रमिति व सांख्यिकी (Mensuration & Statistics): क्षेत्रफल और परिमाप (2D आकृतियां), आयतन (3D आकृतियां जैसे घन, घनाभ, बेलन), सामान्य सांख्यिकी (माध्य, माध्यिका, बहुलक, डेटा हैंडलिंग)।

4. विज्ञान (Science) — [10 अंक]

  • भौतिक विज्ञान (Physics): दैनिक जीवन में विज्ञान, गति (Motion), बल (Force), ऊर्जा (Energy), दूरी, प्रकाश (Light), ध्वनि (Sound)।

  • जीव विज्ञान (Biology): जीवों की दुनिया, मानव शरीर की संरचना, प्रमुख अंग तंत्र, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं संतुलित आहार, विटामिन और उनकी कमी से होने वाले रोग।

  • रसायन एवं पर्यावरण (Chemistry & Environment): पदार्थ एवं पदार्थ की अवस्थाएं, अम्ल, क्षार एवं लवण, तत्व, यौगिक और मिश्रण, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन।

5. पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन (EVS & Social Studies) — [10 अंक]

  • भूगोल (Geography): पृथ्वी की आंतरिक संरचना, नदियां, पर्वत, महाद्वीप, महासागर व जीव, प्राकृतिक संपदा, अक्षांश और देशांतर रेखाएं, सौरमंडल, भारतीय भूगोल, वन, मिट्टी और खनिज संसाधन।

  • इतिहास व नागरिक शास्त्र (History & Civics): भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (1857 की क्रांति से 1947 तक), भारतीय समाज सुधारक, भारतीय संविधान (मूल अधिकार, कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व), हमारी प्रशासनिक व शासन व्यवस्था, न्यायपालिका, स्थानीय स्वशासन।

  • विविध (Miscellaneous): यातायात एवं सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था और उसकी चुनौतियाँ, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन।

6. शिक्षण कौशल (Teaching Skills) — [10 अंक]

(D.El.Ed. / BTC पाठ्यक्रम स्तर)

  • शिक्षण की विधियाँ और कौशल, शिक्षण अधिगम के सिद्धांत।

  • वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास (विभिन्न समितियां और आयोग)।

  • समावेशी शिक्षा (Inclusive Education), शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन।

  • आरंभिक पठन कौशल, शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन।

7. बाल मनोविज्ञान (Child Psychology) — [10 अंक]

(D.El.Ed. / BTC पाठ्यक्रम स्तर)

  • वैयक्तिक भिन्नता (Individual Variation)।

  • बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, बाल विकास की अवस्थाएं।

  • सीखने की आवश्यकता की पहचान, पढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण का सृजन करना।

  • सीखने के प्रमुख सिद्धांत (थॉर्नडाइक, पावलोव, स्किनर, कोहलर, पियाजे, वायगोत्स्की) तथा कक्षा शिक्षण में उनकी व्यावहारिक उपयोगिता।

  • दिव्यांग छात्रों हेतु विशेष शिक्षण व्यवस्था।

8. जीवन कौशल, प्रबंधन एवं अभिवृत्ति (Life Skill & Management) — [10 अंक]

  • व्यावसायिक आचरण एवं नीति।

  • प्रेरणा और अभिप्रेरणा के सिद्धांत (Motivation)।

  • शिक्षक की भूमिका (सुविधादाता/Facilitator, अनुश्रवणकर्ता, नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक, परामर्शदाता)।

  • संवैधानिक और मानवीय मूल्य।

  • दंड एवं पुरस्कार व्यवस्था का कक्षा में प्रभावी और मनोवैज्ञानिक प्रयोग।

9. तार्किक ज्ञान (Logical Reasoning) — [05 अंक]

  • Analogies (सादृश्यता), Assertion and Reason (कथन और कारण), Binary Logic, Classification (वर्गीकरण)।

  • Clocks and Calendars (घड़ी और कैलेंडर), Coding-Decoding, Number & Letter Series (श्रृंखला)।

  • Puzzles (पहेलियाँ), Seating Arrangement, Venn Diagrams (वेन आरेख), Dice (पासा), Direction Sense Test (दिशा परीक्षण), Data Interpretation (आंकड़ों का विश्लेषण)।

10. सूचना तकनीकी (Information Technology / ICT) — [05 अंक]

  • शिक्षण कौशल विकास, कक्षा शिक्षण और स्कूल प्रबंधन के क्षेत्र में सूचना तकनीकी का उपयोग।

  • कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्टफोन की बेसिक कार्यप्रणाली।

  • OER (Open Educational Resources) की जानकारी।

  • डिजिटल शिक्षण सामग्री (E-content/PDFs/Videos) के निर्माण और उपयोग की विधि।

  • उपयोगी शैक्षणिक ऐप्स (Apps) और सरकारी वेब पोर्टल्स (जैसे दीक्षा, स्वयं आदि) की सामान्य जानकारी।

क्यों चुनें यह टेस्ट सीरीज?

✅ नवीनतम सिलेबस पर आधारित नए प्रश्न।

✅ विगत वर्षों के हल प्रश्न पत्र (PYQs)।विस्तृत व्याख्या (Detailed Solutions) के साथ।

✅ 20 Full-Length Mock Tests - एग्जाम वाले असली अनुभव के लिए।

✅ हर प्रश्न की विस्तृत व्याख्या (Detailed Solutions)।

✅ अखिल भारतीय रैंक (All India Rank) और प्रगति रिपोर्ट।

📲 अभी डाउनलोड करें और 3 मॉक टेस्ट बिल्कुल FREE दें!

🏆 UP SUPER TET 2026: कम्पलीट टेस्ट सीरीज़ 🏆

अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें! विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई इस टेस्ट सीरीज़ के साथ अपनी गलतियों से सीखें और बेहतर स्कोर करें।

आज ही एंरोल करें!